उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का संयुक्त अधिवेशन सिंचाई विभाग चौराहे पर स्थित नलकूप खंड कार्यालय के परिसर में हुआ। कर्मचारियों ने सातवेें वेतन आयोग की
सिफारिशों के प्रति विरोध जताया और कहा कि वाराणसी में 19 से 20 फरवरी की बैठक में इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। बाद में हुए चुनाव में सुरेंद्र कुमार यादव को राज्य कर्मचारी महांसघ और मांधाता सिंह को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
महासंघ के चुनाव में गुलाम किब्रिया अंसारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अश्वनी कुमार राय सचिव, धर्मराज प्रजापति संगठनमंत्री और दिनेश सिंह यादव कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन में नफीस
अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमाकांत सचिव, वरुण प्रताप सिंह संगठन मंत्री और अमित राय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। महासंघ के प्रांतीय उपमंत्री रामलाल यादव ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को कर्मचारी विरोधी बताते
हुए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियोें से एकजुट होकर इसका विरोध करने को कहा। उन्होंने वाराणसी में महासंघ के सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। रामजी तिवारी, रामसेवक यादव, रामजन्म राम, राजेंद्र प्रसाद राय, रामबली
सिंह, मानधाता सिंह, अमित राय, अश्वनी राय, नफीस अहमद, वरूण प्रताप सिंह, हरवंश यादव, धर्मराज प्रजापति, दासमुनी यादव, नसीम अहमद, संजय कुमार यादव, संजय कुमार गौरव, संजय यादव, परवेज अहमद, गणेश प्रसाद, उमेश
प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष तिवारी ने किया।