फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सूरज और अश्विनी को रजत

विज्ञापन
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सूरज व अश्विनी यादव। स्रोत- एसोसिएशन
विज्ञापन
औड़िहार। हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को 61 किग्रा भार वर्ग में जिले के सूरज ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। कुश्ती कोच रामाशीष यादव ने बताया कि भुजाड़ी ग्राम निवासी सूरज ने पहले राउंड में तमिलनाडु के श्रीकांत को हराया, दूसरे राउंड में छत्तीसगढ़ के करण कुमार को आसानी से 10-0 से तथा तीसरे राउंड में सेना के शुभम को 7-4 से पराजित किया।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश के आयुष से वह 8-3 से जीते जबकि फाइनल में महाराष्ट्र के वैभव से 5-1 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उनको रजत पदक मिला। 70 किग्रा भार वर्ग में जिले के सराय मुबारक गांव के निवासी अश्विनी यादव ने रजत पदक जीता। उन्होंने पहले राउंड में बिहार के सन्नी कुमार को 11-0, दूसरे राउंड में हरियाणा के रिंकू को 7-4 तथा सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के विपुल को एकतरफा मुकाबले में 11-0 से हराया। बताया कि फाइनल में सेना के नितिन से 4-0 से हार गए। इस प्रकार उन्हें भी रजत पदक प्राप्त हुआ। मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव ने दोनों पहलवानों की कामयाबी पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें