फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के लिपिक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार की शाम स्कूटी सवार आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के लिपिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेवराई तहसील के आपूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक वीरेंद्र सिंह (58) सरकारी कार्य से गाजीपुर जा रहे थे। वह अभी भदौरा बस स्टैंड से थोड़ी दूर स्थित सिनेमा हाल के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गए। सूचना पर सहयोगी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र सिंह मूल रूप से जौनपुर जिला के सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी थे। वे नगर के रिवर बैंक कालोनी के पास किराए के मकान में रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हुई है। घटना के बाद कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें