फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो सफेद बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र स्थित गंगा की तलहटियों से सफेद बालू की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ रविवार की देर शाम रेवतीपुर-रामपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रामपुर गांव के पास गंगा से सफेद बालू लेकर दो ट्रैक्टर तेजी से रेवतीपुर की तरफ आते दिखाई दिए। जब उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालकों ने गति को बढ़ा दी। शक होने पर पुलिस ने वाहन से पीछा शुरु कर दिया। अपने को पुलिस की घेराबंदी से पकड़े जाने के डर से चालक बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ फरार हो गए। पुलिस चालकों की तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लाकर सीज करने के साथ सूचना खनन अधिकारी को दी। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली मची हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि अवैध तरीके से बालू की खुदाई और ढुलाई किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें