फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सांड़ से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 25 मिनट रुकी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के नायकडीह रेलवे हाल्ट के पास शनिवार की शाम 12166 रत्नागिरी-गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सांड़ से टकरा गई। घटना शाम करीब 6:40 बजे की है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर से वाराणसी की ओर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन नायकडीह रेलवे हाल्ट के पास एक बड़े सांड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। इस घटना के कारण अप लाइन का रेल यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया और पुणे एक्सप्रेस को पिपरीडीह स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन के रुकने के कारण दुल्लहपुर गेट संख्या 11 स्पेशल और अमारी गेट संख्या 13 स्पेशल करीब 25 मिनट तक बंद रहे, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नायकडीह के पास कैटल रन ओवर की घटना हुई है। सांड का कुछ हिस्सा ट्रेन के इंजन के बफर में फंस गया है, जिसे कर्मचारियों द्वारा हटाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें