फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताला तोड़ गहने और नकदी ले गए चोर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन चौराहा निवासी ममता चौहान ने बीते 24 फरवरी को मकान में हुई चोरी को लेकर शनिवार को को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि विकास भवन चौराहे के पास स्वामी सहजानंद कॉलेज के दूसरे गेट के पास उनका मकान है। बीते 24 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे अपने निजी कार्य से मुगलसराय गई थीं। शाम करीब सात बजे घर पहुंची तो मकान के दरवाजा पर लगा ताला टूटा था।
विज्ञापन

अंदर कमरबंद, बाजूबंद, पायल, बिचुवा, झुमका, नथुनी, दुर्गा लकेट, बजरंगबली लकेट, मोबाइल फोन और कुछ नकदी गायब थी। इसकी सूचना फौरन डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर आई और उन्होंने घटनास्थल का फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें