मुहम्मदाबाद। भाजपा मुहम्मदाबाद विधानसभा का वर्चुवल सम्मेलन बुधवार को आयोजित हुआ। इसमें काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि पार्टी ने अपने सेवा कार्य के बल पर समाज के अंदर विश्वास का एक अनुकरणीय एवं अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोविड-19 के इस महा संकट काल में अन्य राजनीतिक दलों के डरे हुए लोग समाज का भला नहीं कर सकते। विश्व के अन्य देशों की सारी स्थितियों को देखकर जो लोगों ने शंका व्यक्त की थी उसे भाजपा नेतृत्व तथा प्रदेश सरकार ने निर्मूल साबित किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान और स्वाभिमान की सरकार चिंता कर रही है। किसानों को ताकत देने की जरूरत है। देश के छोटे मध्यम कुटीर उद्योग को मजबूती देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि स्थितियों को समझते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सेनेटाइजर का प्रयोग स्वयं करें और दूसरो को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसानों के हितों के लिए आजादी के बाद जितना कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है उतना किसी सरकार ने नहीं किया। गाजीपुर से माझी तक सड़क कार्य जो प्रस्तावित है वह शीघ्र प्रारंभ होगा। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने लाकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं के सराहनीय सेवा कार्य का उल्लेख किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, बिजेंद्र राय, सरोज कुशवाहा, नवीन श्रीवास्तव, सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, रविंद्रनाथ राय, राजेश राजभर, ब्रजनंदन सिंह, योगेश सिंह, प्रो. शोभनाथ यादव, अनिल यादव, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, धनेश्वर बिंद, प्यारेमोहन यादव, ओमप्रकाश गिरी, लल्लन सिंह, शशांक राय, सतीश राय, रामअशीष कुशवाहा, राकेश यादव, मानवेंद्र सिंह, राजन प्रजापति आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय एवं विधायक अलका राय ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।
...