फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर, मेदिनीपुर में घर-घर बनेंगे टॉयलेट

Wed, 18 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों स्वच्छ भारत अभियान के तहत चुना गया है। इसके तहत चयनित मेदिनीपुर और सुजानपुर में हर घर में टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। मेदिनीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय ग्रामसभा की बैठक में योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


बैठक में गांव की शौचालय विहीन परिवारों की स्थिति का विवरण तैयार किया गया। मेदिनीपुर के ग्राम प्रधान एवं रेवतीपुर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष  दीपक सिंह ने कहा कि खुले में शौच की प्रवृत्ति घातक है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने हर घर में टॉयलेट बनवाने पर जोर दिया। सहायक विकास पंचायत अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों सुजानपुर एवं मेदिनीपुर का स्वच्छ भारत अभियान के तहत चयन किया गया है।

मेदनीपुर के  लिए 285 एवं सुजानपुर के लिए 42 आदर्श शौचालय बनवाने के लिए सरकार ने 39 लाख 24 हजार रुपये जारी किए हैं। जिला सलाहकार अधिकारी अभय गुप्ता एवं  विभाग के जिला तकनीकी सलाहकार दिग्विजय चौधरी ने कहा कि अब खुले में की निगरानी की जायेगी। इसके लिए एक पांच सदस्यों की  कमेटी बनाई जायेगी जो खुले में शौच करने वालों को चिन्हित करेगी। उनके ऊपर जुर्माने का भी प्रावधान है। 21 मई को  पुन: बैठक कर इसकी प्रगति रिपोर्ट हासिल की जाएगी। रामनिवास राय, राजेश  कुमार, मनोज  यादव, मटरू सिंह, पूनम सिंह, आशा दूबे, पूनम खरवार आदि लोग उपस्थित  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें