फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रहेड्डा मुहल्ला के पास मंगलवार की सुबह एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रहेड्डा मुहल्ला के पास रेलवे लाइन के किनारे एक किशोर मंगलवार की सुबह इधर-उधर घूम रहा था। करीब छह बजे वाराणसी से गाजीपुर जा रही पैसेंजर आई, वह ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने मृतक की पहचान टाउन नेशनल इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्र मनीष (17) के रूप में की। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद इसकी जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर निवासी मृतक के पिता राजेंद्र प्रजापति ने तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि मनीष सैदपुर के पटेल नगर में अपने मामा संतोष के यहां रहकर इंटर की पढ़ाई करता था। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर इस घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। परिवार और मामा के घर के लोग बिलखते हुए यह कहते रहे कि आखिरकार मनीष ने आत्महत्या करने का कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें