फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन को बनाएंगे सफल

Sun, 27 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों की बैठक सिटी रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को हुई। इसमें 5 से 7 अक्तूबर तक दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में
विज्ञापन


भाग लेकर इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने शिक्षामित्रों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाते हुए अपनी

ताकत का एहसास कराना होगा। जिला महामंत्री मंजय सिंह यादव ने अपनी एकता को कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि एकता में बहुत बल होता है। संगठन के बल पर हर लड़ाई को जीता जा सकता है। हमें हर हाल में
विज्ञापन


इस धरना-प्रदर्शन को सफल बनाना होगा। वरिष्ठ प्रवक्ता मिथिलेश सिंह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के समस्त शिक्षामित्र लामबंद होकर अपनी पूरी ताकत का एहसास करा देंगे। इस अवसर पर अमित कुमार, निशांत राय,

 राजेश, राजेश यादव, दिवाकर, अवधेश, कैलाश, कृष्णा, कल्पनाथ, बृजनाथ दुबे, अरुण, अभिमन्यू, प्रवीण, राघवेंद्र, नवनीत, ललिकांत, जयदयाल, श्यामलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें