शिक्षा और श्रम एक ऐसा साधन है जिसे अपनाकर कोई भी व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के मुकाम पर पहुंचकर विशिष्ट पहचान बना सकता है। ये बातें धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र ने नगर के टैक्सी स्टैंड स्थित चित्रगुप्त युवा
कायस्थ सभा से संचालित होने वाले लालबहादुर शास्त्री पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में अपनी निधि से साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बने अध्ययन कक्ष का लोकार्पण करने के बाद कहीं।
चित्रगुप्त युवा कायस्थ सभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कहा कि युवाओं को लालबहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कक्ष के निर्माण से अब अधिक से अधिक लोग वाचनालय में पुस्तकें पढ़ सकेंगे। कहा
कि बसपा ने अपने शासनकाल में साहित्यकारों, कवियों, पत्रकारों और समाजसेवियों के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कारों पर रोक लगा दी थी। हमारी सरकार ने इसे शुरू कराया है। इस मौके पर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, गोपाल यादव, मनोज मौजूद रहे।