फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मामले में फंसाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Tue, 26 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी मुकेश राय को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की तथा पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि क्षेत्रीय पुलिस सपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य कर रही है। थाना पुलिस ने राजनीतिक दबाव में चुनाव प्रभावित करने की नीयत से मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कनौजिया की तहरीर पर ब्लाक

प्रमुख पद के प्रत्याशी मुकेश राय को फर्जी मामले में फंसाए जाने की कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता में नाराजगी है। ज्ञापन में कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए रेवतीपुर, सुहवल और नगसर के वर्तमान थानाध्यक्ष को वहां से स्थानांतरित किया जाना
विज्ञापन


अत्यंत आवश्यक है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि सत्ताधारी दल सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहा है। उसे  इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उधर, बीडीसी सदस्य के अपहरण के प्रयास, मारपीट और दलित उत्पीड़न के आरोप

में गिरफ्तार ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सहित  सात लोगों को दूसरे दिन सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें