फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तालाब की खोदाई कराने पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खेत तालाब योजना के तहत तालाब की खोदाई कराने पर किसानों को अनुदान मिलेगा। इसके लिए भूमि संरक्षण विभाग की ओर से संचालित योजना खेत तालाब के लिए आवेदन करना होगा। अनुदान के रूप में किसानों को प्रति तालाब 52,500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भूमि संरक्षण विभाग को 12 तालाबों की खोदाई का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक तालाब की अनुमानित लागत 1.05 लाख रुपये निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित किसान का कृषि विभाग में पंजीकरण होना जरूरी है। आवेदन केवल विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अनुदान किसानों को दो किस्तों में दी जाएगी।
प्रभारी जिला भूमि संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 12 तालाब खोदवाने का लक्ष्य विभाग को मिला है। इसके लिए किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें