फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आधार कार्ड जमा करा दें, सूची में दर्ज हो जाएंगे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर ब्लाक के सभागार में क्षेत्र के प्रधानों के साथ उपजिलाधिकारी ने शनिवार को बैठक की। इस दौरान सैदपुर में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम गायब होने पर ग्राम प्रधानों ने आपत्ति जताई। इस पर एसडीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के आधार कार्ड जमा करा दें, सभी के नाम सूची में दर्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन

उचौरी के ग्राम प्रधान कुंवर बहादुर एवं अन्य प्रधानों ने कहा कि बीएलओ जानबूझकर नाम हटा रहे हैं। ऐसी साजिश के कारण मतदाता पंचायत चुनाव में मतदान से वंचित हो सकते हैं जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।
उप जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा जिन मतदाताओं के आधार कार्ड जमा नहीं हैं उन्हीं के नाम लिस्ट से काटे गए हैं। आधार कार्ड जमा होने के बाद उनके नाम पुन: दर्ज कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि अपने क्षेत्र के उन मतदाताओं के आधार कार्ड एवं फॉर्म वह जमा करें जिनके नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं ताकि उनके नाम प्रविष्टि में समय से शामिल हो सकें। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग मृत हो चुके हैं उनके नाम सूची से हटाए गए हैं।
शेष जो मतदाता हैं उनका आधार कार्ड जमा होने के बाद नाम दर्ज हो जाएगा। बैठक में पंकज गुप्ता, विवेक यादव, रामवृक्ष यादव, पप्पू यादव, पिंटू मौर्य, रामदरश यादव, पवन यादव, किशन मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें