फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुभासपा के जिलाध्यक्ष बोले, गार्ड ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात अज्ञात गार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।तहरीर में जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि दो दिसबंर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओपीडी के बाहर तैनात गार्ड से उनके साथ जहां गाली-गलौज व धक्का- मुक्की गई। वहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। यहीं नहीं गार्ड ने गले में पहने पार्टी का गमछा जमीन पर फेंकने के साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बारे में कहा कि उनके जैसे बहुत नेता देखे हैं। उधर, कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि बीते चार दिसंबर को बरेसर थाना के मनीरपुर निवासी और सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने तहरीर देकर बताया कि वह बीते दो दिसंबर की दोपहर करीब 12.35 बजे अपना इलाज कराने के लिए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए थे। हड्डी रोग विभाग के कक्ष संख्या 5 ए के गेट तैनात गार्ड तीमारदारों और मरीजों से भेदभाव और अभद्रता कर रहा था। गार्ड मरीजों को मनमाने तरीके से बिना नंबर के डाॅक्टर के पास भेज रहा था। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो अभद्रता करते हुए गाली देने लगा।
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात 97 गार्ड, अस्पताल व कॉलेज में लगती है ड्यूटी-मेडिकल कॉलेज और संबंद्ध 200 बेड पुरुष, 300 बेड नवनिर्मित और 100 बेड महिला अस्पताल की सुरक्षा में रिटायर्ड आर्मी जवानों की तैनाती की गई है। वर्तमान समय में 97 गार्ड तैनात हैं। यहीं नहीं इन गार्डों की जिम्मेदारी अस्पताल के बाहर और वार्ड के अलावा ओपीडी कक्ष के बाहर तैनाती की गई है। यहीं नहीं चार से पांच गार्ड की तैनाती आपातकक्ष में ही रहती है।
सुभासपा के जिलाध्ययक्ष द्वारा मिली शिकायत की जांच चल रही है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। साथ ही टीम को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद गार्ड को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।-प्रो.आनंद मिश्रा,प्राचार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें