फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 177 वोट पाकर सुभाषचंद्र अध्यक्ष, सौरभ बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। चुनाव में 177 मत पाकर सुभाषचंद्र सिंह यादव अध्यक्ष और 180 मतों से जीत दर्ज कर सौरभ सहाय महासचिव निर्वाचित हुए। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर श्यामा पांडेय, सहसचिव पद पर शिवानंद सिंह यादव और कोषाध्यक्ष पदपर शेख इरशाद आलम मेंहदी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सच्चिदानंद राय ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव पद पर ही प्रत्याशी आमने- सामने थे। अध्यक्ष पद पर सुभाषचंद्र सिंह यादव और शिवकुमार यादव के बीच मुकाबला था। वहीं महासचिव पद पर सौरभ सहाय और अजय कुमार राय चुनावी मैदान में आमने- सामने थे। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसमें 296 सदस्यों में 276 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 2 बजे तक चले चुनाव के बाद मतगणना शुरू हो गई। अध्यक्ष पद पर सुभाषचंद्र सिंह यादव को 177 मत मिले, जबकि शिवकुमार यादव को 96 मत प्राप्त हुए। सुभाषचंद्र सिंह यादव ने 81 मतों के अंतर से जीत हासिल कर लिया। जबकि महासचिव पद पर सौरभ सहाय को 180 और अजय कुमार राय को 93 मत प्राप्त हुए। ऐसे में सौरभ सहाय 87 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ अध्यक्ष बनाया है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। अधिवक्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के हमेशा तत्पर रहूंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें