फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक डिग्री बढ़ा पारा फिर भी गलन से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मंगलवार को तीन दिन बाद हल्की धूप निकली लेकिन गलन से राहत नहीं मिल पाई। सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरते रहे। वहीं, बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच जनवरी को अधिकतम 16 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस था।
जब जिले में घना कोहरा छाया था। गलन के कारण लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहे। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी। हालांकि ठंडी हवाएं पूरे दिन चलती रहीं, जिससे धूप का खास असर नहीं रहा। शाम होते ही फिर से कोहरा छा गया।
कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की अपेक्षा हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा ज्यादा घना रहा। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि सात से आठ जनवरी तक जनपद येलो जोन में रहेगा। इससे घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन

दिलदारनगर : अप में सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर मेल तीन घंटे, विभूति एक्स ढाई घंटे, फरक्का एक्स दो घंटे, श्रमजीवी एक्स एक घंटा, सिकंदराबाद एक्स दो घंो, दादर-गुवाहाटी एक्स एक घंटा, गरीब रथ दो घंटे, ब्रम्हपुत्र मेल दो घंटे विलंबित रही। डाउन में गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा, मगध एक्सप्रेस चार घंटा, ब्रम्हपुत्र मेल छह घंटे, कुंभ एक्स दो घंटे, अमृतसर मेल दो घंभे, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा, जोगबनी एक्सप्रेस दो घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें