फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: माॅडल प्रश्नपत्र से परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषय के अनुसार माडल प्रश्नपत्र डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष की परीक्षा में जिले में दोनों कक्षाओं के करीब एक लाख 29 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। अब जबकि परीक्षा करीब आती जा रही है इसको लेकर विभाग ने जहां तैयारी तेज कर दी है वहीं छात्र-छात्राएं भी पूरे मनोयोग से जुट गए हैं।
परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर संबंधित कक्षा और विषय का प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। छठ पर्व के बाद कई स्कूलों ने विद्यार्थियों की तैयारियों का आकलन करने एवं परीक्षा का अभ्यास कराने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि मॉडल प्रश्नपत्रों के नियमित अभ्यास से कमजोर विषयों और कठिन प्रश्नों को चिह्नित कर उन पर विशेष ध्यान देने का मौका मिलेगा। तय समय में माडल प्रश्नपत्र हल करने से विद्यार्थियों में समय प्रबंधन की क्षमता विकसित होगी। वेबसाइट पर अपनी कक्षा और विषय का चयन कर संबंधित प्रश्नपत्र प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें