फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 16 राजकीय, 74 एडेड और 100 वित्तविहीन स्कूल परीक्षा केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसमें 190 केंद्र हैं जिसमें 16 राजकीय, 74 एडेड तथा शेष 100 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। पूर्व के 11 विद्यालय हटाए गए हैं जबकि 14 नए सूची में शामिल हुए हैं। अगर किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य को केंद्र निर्धारण को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वह साक्ष्यों के साथ 21 नवंबर तक ऑनलाइन अपना प्रत्यावेदन दर्ज करा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इस बार की परीक्षा में जिले में दोनों कक्षाओं के करीब एक लाख 29 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इससे पहले जारी प्रारंभिक सूची में 187 केंद्रों में जिले के 18 राजकीय, 78 एडेड और 91 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया था। सूची जारी होने के बाद 383 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।
विज्ञापन

पहले 187 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन नए केंद्र जोड़कर कुल संख्या 190 कर दी गई। प्रस्तावित केंद्रों की सूची संबंधित जिलों की जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समितियों की जांच और मंजूरी के बाद सोमवार को प्रकाशित की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची को लेकर अगर किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई आपत्ति अथवा शिकायत है, तो वह निर्धारित समयसीमा में अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन भेज सकता है। इसके लिए आपत्ति के समर्थन में उचित कारण और साक्ष्य देना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्ति या शिकायत 21 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी.एडु.इन पर ऑनलाइन भेजी जा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रत्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें