फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को पढ़ाया कानूनी पाठ

Mon, 14 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन विद्यालय की बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कम उम्र
विज्ञापन


में शादी पर रोक लगाने के लिए छात्राओं को कानूनी पाठ भी पढ़ाए गए। शिविर के माध्यम से बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए फूलचंद सिंह ने कहा कि हिंसा से निपटने के लिए आत्म बल और आत्म विश्वास का

होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के युग में शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। बालिकाओं को कई प्रतिभावान महिलाओं का उदाहरण देते हुए उनके द्वारा किए गए
विज्ञापन


संघर्षों और मेहनत की जानकारी दी। प्रभारी वार्डेन श्वेता पांडेय ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी ताकत है जो दहेज नाम का शैतान भी दूर भाग जाता है। उन्होंने कई प्रतिभावान महिलाओं के संघर्षों की कहानी सुनाकर बालिकाओं को

उत्साहित करने का काम किया। इस अवसर पर हीरा लाल राम, अर्चना कुमारी, अहमद, उमेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

नंदगंज संवाददाता के अनुुसार, राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के निर्देशानुसार पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ देवकली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राम सिंह

ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधित फोन नंबर बताया। साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इसके विद्यालय परिसर में खेलकूद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खो-खो, कबड्डी, साइकल रेस, रिले रेस सहित

अन्य खेलों का आयोजन किया गया। साइकल रेस में कुल 6 छात्रों ने भाग लिया। इसमें रिंकी प्रथम, रिया द्वितीय एवं अंशु तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में अंशु प्रथम, नेहा द्वितीय और शिल्पा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आराधना सिंह, सुनीता यादव, रूपाली प्रजापति आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें