फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे 38467 कम विद्यार्थी

Wed, 09 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में 2017 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। दोनों कक्षाओं में करीब साढ़े 38 हजार परीक्षार्थियों की संख्या कम हुई है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की कार्रवाई तेज हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के रूप में छात्र शामिल होते हैं। पिछले दो वर्षों से शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से हो जाने के कारण अब नामांकन की प्रक्रिया अप्रैल से ही शुरू हो जाती है। इस वर्ष की परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 186872 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  इसमें हाईस्कूल में संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 99440 एवं व्यक्तिगत 6065  सहित कुल 105505 है।
विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में संस्थागत के  75783 एवं व्यक्तिगत के 5584 सहित कुल 81367 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इस बोर्ड परीक्षा में बीते वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2016 में हाईस्कूल और इंटर के दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 387 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उस वर्ष की अपेक्षा इस बार हाईस्कूल एवं इंटर के 38467 परीक्षार्थी कम बैठेंगे।
गत वर्षों में दूसरे जिलों से हाईस्कूल एवं इंटर  के छात्र यहां आकर विद्यालयों में नामांकन कराते थे। बोर्ड की सख्ती का असर  रहा कि हाईस्कूल एवं इंटर में                     करीब साढ़े 38 हजार छात्रों की संख्या कम हुई है। केंद्र बनाने के लिए बोर्ड की ओर से मानक तय किए गए हैं। तय किए गए मानक के आधार पर आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय राम आजाद ने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों से आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी कार्य चल रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें