फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता के खिलाफ छात्रों ने लगाया जाम

Fri, 19 Aug 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के पीजी कालेज चौराहा पर चक्का जाम कर रहे छात्रों को समझाते कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
काउंसिलिंग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पीजी कालेज के छात्र नेताओं और छात्रों ने शुक्रवार को गोराबाजार चौराहा जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा और कोतवाल ने छात्रों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



छात्र नेता मनोज सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीए, बीएससी गणित और एजी (कृषि) में प्रवेश लेने के लिए चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया से पहले कालेज के साइट पर अधिक अंक दिखाई दे रहा था और जब काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई तो अंक काफी कम दिखाई देने लगा। कहा कि कहीं न कहीं कालेज प्रशासन अंक में अनियमितता कर छात्रों को प्रवेश लेने से वंचित करना चाहती है। छात्रसंघ महामंत्री सत्यपाल यादव ने कहा कि कालेज में छात्रों की कई ऐसी तमाम समस्याएं है और कालेज प्रशासन समस्याओं का निस्तारण करने के बजाए छात्रों के साथ काफी बदत्तर व्यवहार करते है।

पूर्व पुस्तकालय मंत्री मोहम्मद परवेज ने कहा कि कालेज के कुछ ऐसे अध्यापक हैं जो छात्रों का शोषण करते है और धन उगाही कर फर्जी प्रवेश देने का कार्य करते हैं। छात्र नेता सुरेश कुमार मौर्य ने कहा कि हमारे छात्र भाई काउंसिलिंग कराने के लिए दूर-दराज से आते है। तहसीलदार और शहर कोतवाल ने छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तहसीलदार ने प्राचार्य से बातचीत कर काउंसिलिंग बंद कराकर अंक में सुधार करने के बाद काउंसिलिंग कराने की बात कहीं। कमलेश यादव, प्रदीप यादव, मुलायम सिंह यादव, नवीन यादव, ओंमकार, कन्हैया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें