फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करेंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव में सोमवार को विद्युत करंट के चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक सेंट्रल हिन्दू स्कूल वाराणसी में इंटर का छात्र था।
विज्ञापन

बलिया जिले के कोट अजोरपुर निवासी विकास विक्रम खरवार (19) बपचन से अपने नाना के घर पतार गांव निवासी जवाहर खरवार के पास ही रहता था। विकास सेंट्रल हिन्दू स्कूल वाराणसी मेँ इंटरमीडिएट का छात्र था। लाकडाऊन में वह घर पर ही आया था। देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग छत पर सोने चले गए। रात करीब 12 बजे बरसात की वजह से सभी लोग निचे उतर गए और कमरे में सो गए। थोड़े ही देर बाद बिजली भी आ गई। विकास पंखे को प्लग में लगाने लगा तार कटा होने के चलते वह बिजली के संपर्क में आ गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर लोग जबतक पहुंचे, वह वहां बेहोश पड़ा हुआ था। परिजन स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें