फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बस में छात्रा, चचेरी बहन से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। उर्दू फारसी बोर्ड की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा और उसकी चचेरी बहन से बस में छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। पुलिस ने मदरसा के सचिव सहित तीन के खिलाफ देर शाम प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उर्दू फारसी बोर्ड का फाॅर्म भरा था। उसका परीक्षा केंद्र गंगौली में बना है। वह नौ फरवरी से चचेरी बहन के साथ प्रतिदिन बस से परीक्षा देने गंगौली जाती है। बताया कि 13 फरवरी की सुबह दोनों बहनें बस में बैठी थीं, तभी मदरसा फैजानुल उलूम बहादुरगंज के सचिव अब्दुल मोजीब, मौलाना मोजीबुर्रहमान और मोलवी मजहर हसन बस में चढ़ गए। तीनों ने छात्रा और उसकी चचेरी बहन को गाली देते हुए कहा कि पैसा नहीं देने पर परीक्षा में बैठने नहीं देंगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब्दुल मोजीब ने अश्लील हरकत करते हुए उसका हाथ पकड़कर बस से बाहर निकाल दिया। घटना से आहत छात्रा ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर अब्दुल मौजीब, मौलाना मुजीबुर्रहमान, मौलवी मजहर हसन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें