फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 जिलों में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज नंबर एक : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विधान परिषद में मेडिकल काॅलेज गाजीपुर के बारे में बोलते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। स्रोत.. वीडियो  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महर्षि विश्वमित्र स्वशासीय मेडिकल काॅलेज प्रशासन की पीठ थपथपाई है। उन्होंने विधान परिषद में कहा कि यूपी के 50 जिलों के मेडिकल काॅलेजों में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज एक नंबर पर है। डिप्टी सीएम की इस शाबाशी के बाद मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह है। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम के प्रति आभार प्रकट किया। विधान परिषद में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने गाजीपुर मेडिकल काॅलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सदन को बताया कि गाजीपुर मेडिकल काॅलेज की टीम परिश्रम के साथ कार्य कर रही है। इसी के चलते प्रतिदिन ओपीडी में करीब साढ़े पांच हजार मरीजों का इलाज होता है। एक माह में करीब पौने दो लाख मरीजों का इलाज करके गाजीपुर मेडिकल काॅलेज ने रिकाॅर्ड बनाया है। पहले गाजीपुर जिला अस्पताल था। जहां पर केवल मरीजों को वाराणसी रेफर किया जाता था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिला अस्पताल को अपग्रेड करके मेडिकल काॅलेज में परिवर्तित किया। डिप्टी सीएम ने सदन को बताया कि गाजीपुर मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों को पूरा किया गया। इसके चलते गाजीपुर मेडिकल कालेज की टीम ने कड़े परिश्रम के साथ मरीजों की सेवा किया। गाजीपुर मेडिकल काॅलेज 50 जिलों के मेडिकल काॅलेजों में नंबर वन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें