लू और धूप से बचाव के लिए चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद
बलिया। नौतपा के पहले दिन सोमवार की रात करीब 11 बजे के आसपास मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा चलने से एक पखवारे से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटी रही लेकिन दो घंटे के अंदर फिर बहाल हो गई। 30-40 किमी की रफ्तार से चली हवा का मंगलवार सुबह भी असर रहा। धीमी हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप लोगों को बेहाल कर दी। दोपहर में धूप के तेवर काफी तल्ख रहा। लोग सिर पर टोपी व गमछा लगाकर ही बाहर निकले। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीख धूप से बचाव के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।गांधी महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में हवा के बूंदाबांदी का अनुमान है। गर्मी का दौर अभी चलता रहेगा।