फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैरिया-रेवती मार्ग पर बांस-बल्ली के सहारे टिका 33 केवी का पोल

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के एक तरफ झुका विद्युत खंभा।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र में बिजली निगम की एक खतरनाक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। बैरिया-रेवती मुख्य मार्ग पर चकिया डेरा के समीप 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का एक लोहे का भारी-भरकम विद्युत पोल पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुका है। विभाग ने इसे बदलने के बजाय अस्थायी रूप से बांस-बल्ली के सहारे खड़ा कर दिया है, जो कभी भी किसी बड़े और दर्दनाक हादसे का सबब बन सकता है।
विज्ञापन

यह जर्जर पोल दिघार से विद्युत उपकेंद्र बैरिया को जाने वाली मुख्य 33 हजार वोल्ट की लाइन का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र के हजारों घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पोल की स्थिति इतनी नाजुक है कि यह अपने बल पर खड़ा होने की स्थिति में भी नहीं है और किसी भी समय मुख्य सड़क पर धराशायी हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक करीब छह महीने पहले एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से यह पोल टूटकर गिर गया था। तब विभागीय कर्मचारियों ने नया पोल लगाने के बजाय इसे सीधा कर बांस-बल्ली की टेक लगाकर छोड़ दिया।
ट्रक की टक्कर के कारण बिजली का पोल टेढ़ा और क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे संज्ञान में लिया गया है। जैसे ही हाइड्रा मशीन (पोल लगाने वाली आधुनिक मशीन) उपलब्ध हो जाती है, वैसे ही पुराना पोल हटाकर तत्काल दूसरा नया पोल लगा दिया जाएगा। - हंसराज यादव, एसडीओ, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें