फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन मनबढ़ों ने दो पुलिस कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के डोरा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम सिविल ड्रेस में खड़े दो पुलिस कर्मियों ने एक बाइक पर सवार तीन मनबढ़ों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इससे नाराज मनबढ़ों ने दो पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ जब-तक मौके पर पहुंचते तीनों फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीनों की धर-पकड़ शुरू कर दी। आरोपियों में एक सेना का भगोड़ा सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाने के दो सिपाही आयुष कुमार और सतीश कुमार पिछले दिनों ससना गांव में हुई चोरी के मामले की छानबीन के लिए सिविल ड्रेस में रघुवंश चौराहे के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन लोग दिखाई पड़े, जिस पर दोनों सिपाहियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर बाइक सवार तीनों पुलिस कर्मियों से उलझने लगे। दोनों सिपाहियों ने थाने का सिपाही होने की बात कहते हुए उनसे जाने को कहा। इसके बाद वह अपशब्द का प्रयोग करते हुए डोरा गांव की तरफ जाने लगे। इस पर दोनों पुलिस कर्मी उनका पीछा करते हुए गांव स्थित काली मंदिर के पास पहुंच गए। वहां अंधेरा और सुनसान का लाभ उठाकर मनबढ़ों ने दो पुलिस कर्मियों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अगम दास ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में देर रात दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें