फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Sun, 03 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा व्यापार मंडल की ओर से शनिवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। नवाब साहब के फटक से महुआबाग चौराहे तक निकाले गए जुलूस में शामिल व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महुआबाग में हुई सभा में कारोबारियों ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जुलूस के बाद हुई सभा मेें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने आभूषणों पर अकारण उत्पाद शुल्क थोपा है। इससे इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारी भ्रष्ट अधिकारियों के चंगुल में फंसेगा। इसलिए इस काले कानून का मंडल तबतक विरोध करेगा जबतक इसे हटा नहीं लिया जाता है। अबू फकर खां ने सरकार की नीतियों की निंदा की। न्यू अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के कार्यवाह जिलाध्यक्ष राम हौसला वर्मा ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई का वक्त आ गया है। उन्होंने 4 अप्रैल को आयोजित बंद को कामयाब बनाने की अपील की गई। मशाल जुलूस में जवाहर लाल वर्मा, अतीक अहमद राईनी, आकाश दीप, दिनेश वर्मा, रूपेश वर्मा, संजय वर्मा, कमलेश वर्मा, आशीष वर्मा, नदीम अहमद, सुधीर केशरी, अजीत वर्मा, इजहार अहमद, संजीव श्रीवास्तव, शीबू अंसारी, मोहिउद्दीन राईनी, अनीस अहमद, शिवप्रकाश केशरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें