गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को बसंत पंचमी को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
शादियाबाद: थाना परिसर में बसंत पंचमी को सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति कमेटी की बैठक की गई। प्रभारी शिवप्रसाद वर्मा ने कहा कि किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी गांव में नई मूर्ति की स्थापना करने की इजाजत नहीं है। नंदगंज स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। इसमें नायब तहसीलदार सैदपुर राहुल कुमार सिंह ने सरस्वती पूजा को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं होगा। किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए भीड़ इकट्ठा नहीं करनी है। इस मौके पर एसआई सुरेंद्र सिंह, दयाराम मौर्या, केपी सिंह के अलावा रविंद्र श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, राणा यादव, मनोज जायसवाल, विनीत शर्मा, मयंक जायसवाल, अजीत आदि मौजूद थे।