फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों और किसानों की उन्नति में लगाया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद (गाजीपुर)। समाज में बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो अपने मूल कर्तव्य के निर्वहन के साथ ही अन्य लोगों के जीवन को सुधारने में जुटे रहते हैं। इनमें ही हैं उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में सेवारत सतीश सिंह। जो शिक्षा के साथ कृषि क्षेत्र में समानांतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बहरियाबाद क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी सतीश सिंह 2006 में प्राथमिक विद्यालय गदाईपुर में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुए। वर्ष 2013 में उनका स्थानांतरण भरतपुर हुआ और 2018 में वह प्रभारी प्रधानाध्यापक बन गए। इसके बाद वह वर्षों से संजोए मॉडल स्कूल के सपने को साकार करने में जुट गए। उन्होंने हजारों रुपये खर्च कर रंग-रोगन करवा विद्यालय का कायाकल्प किया। वहां एक रूम में बास्केट प्लांट एवं विज्ञान कक्ष विकसित किया। इसके अलावा बागवानी व पौधरोपण का कार्य भी कर रहे हैं।
वह विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा उनके स्वास्थ्य, मनोरंजन एवं ज्ञानार्जन के उद्देश्य से निजी खर्च से शैक्षणिक भ्रमण कराते रहते हैं। समय-समय पर अभिभावकों तथा न्याय पंचायत के सभी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों की उपस्थिति में शिक्षण संबंधी कार्यशाला आयोजित कराते हैं। इसमें बचा समय वह कृषि क्षेत्र में देते हैं।
विज्ञापन

उन्नत कृषि तकनीक से अवगत करा रहा विजय कॉल सेंटर
किसानों को उन्नतिशील खेती के लिए सतीश सिंह प्रेरित करते रहते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने ‘विजय कॉल सेंटर’ की स्थापना की, जिसका शुभारंभ प्रो. यूपी सिंह (विभागाध्यक्ष प्लांट ब्रीडिंग) एवं प्रोफेसर जीपी सिंह के हाथों हुआ। वह समय-समय पर बीएचयू से प्रो. जनार्दन यादव, प्रो. एमएम सिंह, डा. कुलदीप सिंह, डॉ. विनय सिंह आदि के द्वारा कॉल सेंटर पर किसान गोष्ठी आयोजित कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से अवगत कराते रहते हैं जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।
सुभाष विद्या मंदिर के प्रबंधक अजय सहाय ने कहा कि छात्रहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर के प्रधानाध्यापक सतीश सिंह न केवल स्थानीय स्तर पर सम्मानित किए गए, बल्कि वर्ष 2020 में वेलफेयर क्लब की ओर से जिला मुख्यालय पर सम्मानित किए गए। वहीं भाजपा सादात उत्तरी की मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नि:स्वार्थ किसानों को उन्नतिशील खेती के लिए जागरूक करने वाले सतीश सिंह पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी भरपूर समय देते हैं। वह न केवल स्वयं पौधरोपण करते हैं बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें