फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन में बाधा बनेंगी सड़कें

Fri, 30 Sep 2016 12:53 AM IST
ghazipur
विज्ञापन
शहर से सटा रौजा ओवर व्रिज के पास क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : Ghazipur
विज्ञापन
पंडालों में महिषासुर मर्दिनी के दर्शन के लिए खस्ताहार सड़के श्रद्धालुओं राह की बाधा बनेंगी। जिला प्रशासन और विभागीय लापरवाही के चलते क्षतिग्रस्त सड़कों को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। न तो पंडालों के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है और न ही बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों पर कोई शिकंजा ही कसा जा रहा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कुल 65 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है। सबसे ज्यादा भीड़ महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, चीतनाथ, नवाबगंज झुन्नूलाल के चौराहा मुहल्ला के दुर्गा पंडाल पर होती है। शहर के अधिकांश सड़कें तो दुरुस्त हो गई है, लेकिन रौजा, खोवामंडी, मालगोदाम रोड, सुजावलपुर मार्ग की हालत पूरी तरह खस्ताहाल है। इसकी वजह से मां का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को कष्ट का सामना करना पड़ेगा। सबसे खराब हालत रौजा सड़क की है। मार्ग पर पानी लगा है और पानी के अंदर मार्ग के ईंट उखड़कर इधर-उधर बिखरे है।

 नंदगंज में शादियाबाद मोड़ से लेकर स्टेशन चौराहा तक का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है, एक तरफ जहां बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद है, वहीं सड़क पर कीचड़ और पानी फैला हुआ है।थाना, चोचकपुर मोड़ और शादियाबाद मोड़ पर दुर्गा पूजा होतीा है। नवरात्र के पहले दिन से ही यहां पंडालों में दर्शन-पूजन का कार्य प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को मार्ग की खस्ताहाली से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग बाइक और चारपहिया वाहनों से दुर्गा पूजा देखने के लिए आते है, लेकिन प्रमुख पूजा समितियों और प्रशासन द्वारा पंडालों के आसपास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें