फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की देवकली और करंडा ब्लॉक कमेटियों की संयुक्त बैठक बुधवार को नंदगंज में बच्चे लाल यादव के आवास के सामने कामरेड राजनाथ सिपाही और सूर्यनाथ बिंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने और जिले में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि छात्र-युवा रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के साथ सरकार का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि पार्टी एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में भाग लेगी। इसके लिए छह अगस्त से 24 अगस्त तक जिले में जनसंपर्क पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन 25 अगस्त को सरजू पांडे पार्क में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर होगा।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। इस दौरान राम शुक्ला, बच्चे लाल यादव, शिवमूरत बिंद, राजनाथ सिपाही, दुर्जन बिंद, बेचू कश्यप, वाहिद अंसारी, राजेंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें