गाजीपुर। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक एमएएच इंटर कालेज में रविवार को हुई। वक्ताओं ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को संबंधित अधिकारियों ने तत्काल नहीं रोका तो संगठन तालाबंदी से लेकर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने का भी निर्णय करेगा। इस दौरान कार्यकारिणी ने जिला सम्मेलन अष्ट शहीद इंटर काॅलेज में कराने का निर्णय लिया। बताया कि इसकी तिथि प्रदेश अध्यक्ष से बात करके जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। इस मौके पर जनपदीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में जिला संगठन ने सर्वसम्मति से वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए अपना प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय को घोषित किया। इसकी सूचना प्रदेश संगठन को भी दी जाएगी, ताकि प्रदेश अध्यक्ष संगठन की ओर से उनको अपना प्रत्याशी घोषित करें।
इससे पहले प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय एवं पूर्व अध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय, विवेकानंद गिरी, डॉ. रेयाज अहमद, प्रकाशचंद्र दूबे, विनोद कुमार मिश्र, अखिलेश सिंह यादव, रामजी प्रसाद, रत्नेश राय, अखिलानंद पांडेय, उमेश कुमार राय, अनिल दुबे, प्रवीण राय, निमिष राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नारायण उपाध्याय एवं संचालन जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह यादव ने किया।