फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली बरामद, आरोपी फरार.

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह स्थित एक निजी आईटीआई स्कूल के पास से पुलिस ने मंगलवार की देर रात बिहार से चोरी एक ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर स्थानीय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिहार प्रांत से चोरी का एक ट्रैक्टेर-ट्राली लाकर आरोपी द्वारा पेंट कराया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आईटीआई स्कूल के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें