गाजीपुर। गहमर पुलिस ने बुधवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवर और 26 हजार रुपये नकद बरामद किया है।
सीओ जमानिया राम कृष्ण तिवारी के मुताबिक गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी हरेराम पासवान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी माल खरीदने वाले रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर (उतरौली) निवासी ओमप्रकाश वर्मा को भी गिरफ्तार किया।
जो इस समय गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा में ही रहता था। हरेराम पासवान 19 जनवरी की रात पब्बर गुप्ता, 28 दिसंबर 2024 की रात को मंजय गुप्ता के घर में चोरी किया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि चोरी के सामान के कुछ सामान को ओमप्रकाश वर्मा के यहां बेच दिया था।
फिलहाल, पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के सामान को बरामद कर लिया है। इसमें सोने दो-दो जंजीर और अंगूठी, एक-एक मांगटीका, मंगलसूत्र, नथिया आदि आभूषणों समेत मोेबाइल फोन और 26 हजार रुपये शामिल है।