फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के भांवरकोल गांव में स्थित एक मकान में चोर मंगलवार की रात घुस गए। जिस कमरे में घर की महिलाएं सो रही थीं, उसे बाहर से बंदकर दूसरे कमरे में डेढ़ लाख नगदी और करीब पांच लाख के जेवरात रखा बक्सा उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मालूम हो कि रोज की तरह मंगलवार की रात भी भांवरकोल निवासी रामलखन यादव परिवार के साथ सो गए। रात में किसी समय मकान में घुस गए जिस कमरे में महिलाएं सो रही थीं, उसे बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर पांच बक्सा को तोड़ा, जिसमें रखा साड़ी सहित अन्य कपड़ा नहीं ले गए। जबकि छोटा बक्सा उठा ले गए, इसमें नगदी सहित जेवरात रखा था। सुबह जागने पर जब महिलाओं ने बाहर निकलना चाहा तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर उन्होंने आवाज लगाई तो परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोला। परिजन बगल के कमरा में गए तो देखा कि पांच बक्सा खुला था, जबकि छठा छोटा बक्सा गायब था। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर पास पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बातचीत करते हुए मामले की जांच-पड़ताल की। पीड़ित रामलखन यादव ने बताया कि चोर सब्जी, खाद्यान्न की बिक्री का रखा डेढ़ लाख नगदी, सोने की तीन चेन, चार अंगूठी, छह पीस कान का टप्स, दो मंगलसूत्र, चांदी की चार पायल, तीन करधनी, चांदी का हाथ का पंजा सहित करीब पांच लाख के जेवरात उठा ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की थी। पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, फिर भी जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें