फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड से गला काट आत्महत्या की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के बलुआ टोला में बुधवार की शाम ससुराल आए एक दामाद ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के भिखेपुर गांव निवासी राधेश्याम राम का पुत्र बबलू राम (30) दो दिन पहले रेवतीपुर क्षेत्र के बलुआ टोला में स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार की शाम करीब चार बजे किसी बात को लेकर ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। तत्काल 108 एम्बुलेंस और 112 पुलिस को सूचना दिया। पुलिस परिजनों के साथ घायल को मोतीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लाई। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पत्नी सीता देवी ने बताया कि मेरे पति विदाई कराने के लिए आए थे। उनसे कुछ विवाद भी नहीं हुआ था। कमरे में सोए थे, अचानक ब्लेड से गला काट लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें