फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमाबाद तहसील में कामकाज हुआ शुरू

Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/कासिमाबाद(ब्यूरो)। नवसृजित तहसील कासिमाबाद में सोमवार से कामकाज शुरू हो गया।   पहले उपजिलाधिकारी के रूप में मुहम्मदाबाद से स्थानांतरित होकर गए त्रिभुवन विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर कामकाज शुरू कर दिया। इसके अलावा मुहम्मदाबाद सहित कासिमाबाद भेजे गये नायब तहसीलदार विरेन्द्र कुमार गुप्त नायब तहसीलदार के साथ-साथ तहसीलदार का भी कामकाज देखेंगे।


498 गांव से बनी कासिमाबाद तहसील में 71 गांव सदर ब्लाॅक से एवं 427 गांव मुहम्मदाबाद तहसील से निकालकर शामिल किए गए हैं। इस तहसील में 3 राजस्व निरीक्षक क्षेत्र बना है जिसमें कानूनगो सर्किल कासिमाबाद का कार्य संतु राम, जहूराबाद का जयशंकर मौर्य एवं मरदह का जनार्दन सिंह देखेंगे। इस तहसील में 76 लेखपाल सर्किल एवं 29 राजस्व अमीन नियुक्त किए गए हैं। इसमें से 13 राजस्व अमीन मुहम्मदाबाद तहसील से भेजे गए हैं। मुहम्मदाबाद तहसील से निकले गांवों में जो लेखपाल कार्यरत थे वे अब कासिमाबाद तहसील के कर्मचारी घोषित कर दिए गए हैं। नवागत उपजिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि दो तीन दिन के अंदर कासिमाबाद तहसील से कम्प्यूटरीकृत खतौनी जारी करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुहम्मदाबाद में एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा के स्थान पर एके सिंह को नया एसडीएम बनाया गया है। इससे पहले एके सिंह मुहम्मदाबाद के तहसीलदार रह चुके हैं। वे मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें