फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का गूंजा जयकारा, मनी खुशियां

Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
श्रीराम शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले भर में रामनवमी धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाई गई। मंदिरों से लेकर घरों में तक भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने सोहर गाकर प्रभु श्रीराम के जन्म की खुशियां मनाईं। कई घरों और मंदिरों में श्रीराम चरित मानस का पाठ भी किया गया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत किया। जिले के कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर जयकारा लगाया।  
विज्ञापन


हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से श्रीराम नवमी के अवसर पर गायत्री नगर फाटक से शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न रास्तों से होकर रोडवेज स्थित पैलेस तक गई यात्रा में कई प्रकार की झांकियां थी। पीत ध्वज लिए यात्रा में शामिल लोग श्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे। यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में प्रदेश संयोजक डा. राकेश राय ने कहा कि हिदू धर्म के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आदर्श आचरण हमें भारत माता की रक्षा को पुकार रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि हिंदू इस देश की आत्मा है। जिस दिन हिंदू कमजोर हो जाएगा। देश की संस्कृति मिट जाएगी। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला संयोजक सुरेंद्र यादव ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी एक राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन है, जो सभी राष्ट्र भक्तों का भारतीय संस्कृति में विश्वास करने वाले लोगों का समान रूप से सम्मान करता है। संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष रामसेवक ने कहा कि गौ, गंगा और गौरी की रक्षा करना हमारा  संकल्प है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय आर्य, गोपाल जी विश्वकर्मा, दर्शन सिंह, रामअवतार, वरुण प्रकाश, कांता प्रसाद, रामजी,  रामवृक्ष, रामनिवास, भाष्कर सिंह, विवेक आर्य, अरुण, योगेश गुप्त, विनोद, टिल्लू, राजेंद्र शर्मा, लौजारी बाबा आदि मौजूद रहे। स्वागत भाषण नगर  अध्यक्ष अजय प्रकाश ने दिया।    

मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक, रामनवमी पर दोपहर 12 बजे श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भये प्रकट कृपाला दिन दयाला   कौशल्या हितकारी.. गाकर लोगों ने भगवान की स्तुति की। नगर के यूसुफपुर गंज मुहल्ले में स्थित रामजानकी मंदिर में पंडित अभय नारायण पांडेय ने  श्रीराम कथा सुनाई।

इस दौरान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। करीमुददीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी धाम परिसर और राजापुर में रामनवमी पर मेला लगा जिसमें दिनभर महिलाओं, बच्चों ने खरीददारी की। चैता गायन की  प्रतियोगिता भी हुई। तहसील स्थित मनोकामना देवी के मंदिर पर कुंवारी कन्या भोज का आयोजन हुआ।


रामनवमी के मौके पर कामाख्या धाम के परिसर में शुक्रवार को चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें दिलदारनगर के वंशनारायण सिंह के घोड़े को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने किया।

चेतक प्रतियोगिता में जनपद और बिहार राज्य के 18 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। इसमें दिलदारनगर के वंश नारायण यादव का घोड़ा प्रथम, बिहार के रंगनाथ सिंह का घोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में मास्टर सईद अहमद, नगीना सिंह, सचित्तानन्द सिंह, कृष्णनंदन सिंह एवं नियाज खान शामिल रहे।

इस मौके पर अशोक  सिंह, पिंटू बाबा ,राजकुमार सिंह, शशि सिंह , दुर्गेश सिंह , रवि उपाध्याय, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि ताड़ीघाट बारा मार्ग के लिए कैबिनेट से 234 करोड़ रुपये जारी हुए हैं और जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो  जाएगा। कहा कि सेवराई तहसील का 10 दिनों में शिलान्यास कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता की अध्यक्षता हाजी मकबूल खान एवं  संचालन  मंत्री   प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें