सदर ब्लाक के खालिसपुर गांव स्थित गिरिजा यादव के आवास पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह की श्रद्धांजलि दी गई।
सपा नेता जुमाउद्दीन ने कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि देश के समाजवादी आंदोलन को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस अवसर पर गिरिजा यादव, इंद्र कुमार प्रधान, छेदी यादव आदि मौजूद रहे। मनिहारी संवाददाता के अनुसार सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सिखड़ी बाजार में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र ने कहा कि मुलायम सिंह सैफई की धरती से संघर्ष के रास्ते को अख्तियार करते हुए पूरे देश के किसानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. रमाशंकर राजभर, गोपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम आदि मौजूद रहे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नु सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव आदि मौजूद रहे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार शेरपुर कला गांव में धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सोनू यादव, शिवजी राय, दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि सभा सपा नेता अवधेश यादव के आवास पर रामपुर पतारी में किया गया। इस मौके पर अवधेश यादव, विनोद यादव, दूधनाथ यादव आदि मौजूद रहे।