फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक उपकरणों को पाकर बच्चों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बालक-बालिकाओं के शैक्षिक उपकरण/उपस्कर के आवंटन शिविर का आयोजन सोमवार को सदर बीआरसी गंगा बिशुनपुर में किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। कैंप में दिव्यांग बच्चों को 45 ट्राई साइकिल, 112 व्हीलचेयर, 23 सीपी चेयर, 12 बैसाखी, 19 रोलेटर, 40 मानसिक दिव्यांग बच्चों की किट, छह ब्रेल किट और 17 स्मार्ट केन नि:शुल्क वितरित किया गया। इन उपकरणों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत और शासन स्तर से दिव्यांग बच्चों को सभी सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि ये बच्चे अद्वितीय प्रतिभा के धनी हैं। इनमें कोई न कोई विशेष योग्यता छिपी हुई है जिस को निखारने और संवारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नगर/सदर अविनाश कुमार राय ने दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन नामांकन, मेडिकल असेसमेंट कैंप, एलिम्को एसेसमेंट एवं वितरण कैंप के साथ ही साथ शारदा समर्थ पोर्टल पर भरी जाने वाली सभी सूचनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन विशेष शिक्षक रामप्रवेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें