फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: स्टेडियम जैसे माहौल में फटाफट क्रिकेट का आनंद उठाएंगे खेल प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा। शहर के पुलिस लाइन मैदान पर 29 और 31 मई को होने वाले क्वालीफायर– II और आईपीएल फाइनल का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखकर खेल प्रेमी स्टेडियम जैसे माहौल में फटाफट क्रिकेट का आनंद उठाएंगे। फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसमें फूड कोर्ट, गेम जोन आदि सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की यूपी टी-20 के को-चेयरमैन एवं गवर्निंग कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाइजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि फैन पार्क का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड पर 29 मई को क्वालीफायर– II तथा 31 को आईपीएल फाइनल को किया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इसके सफल आयोजन के लिए गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह की अध्यक्षता में आवश्यकता के अनुसार कमेटियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल फैन पार्क के लिए बीसीसीआई तथा आयोजन समिति के अधिकारियों का जिले में आगमन होगा। यहां क्रिकेट प्रेमियों को बिल्कुल स्टेडियम जैसा माहौल मिलेगा। बीसीसीआई की इस पहल का उद्देश्य उन शहरों तक आईपीएल का रोमांच पहुंचाना है, जहां मैचों की मेजबानी नहीं होती। आईपीएल फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। पार्क में सुरक्षा और सुविधा दोनों पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि इस संबंध में मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक सहित अग्निशमन, नगर पालिका आदि अन्य संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड पर बैठक की गई जिसमें सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा साफ़-सफाई सहित अन्य सभी पहलुओं पर गहनतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, एडिशनल एसपी अतुल कुमार सोनकर, बीसीसीआई की तरफ से मोहित, जावेद, रोहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें