फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुरावनपुर ने खिताब पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
खतीरपुर खड़बा में महाराणा प्रताप स्पोर्टिंर्गंक्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विज? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। महाराणा प्रताप स्पोर्टिंग क्लब खतीरपुर खड़बा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल चुरावनपुर एवं महाकाल स्पोर्टिंग क्लब रामपुर बलभद्र के बीच खेला गया। चुरावनपुर ने 17 रन से मैच जीत कर खिताब पर कब्जा जमाया। महाकाल स्पोर्टिंग क्लब रामपुर बलभद्र की टीम ने टॉस जीतकर चुरावनपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। चुरावनपुर की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। जवाब में महाकाल स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 65 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि पियूष विक्रम यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को नकद ईनाम और कप देकर सम्मानित किया। मैन आफ द सिरीज रामधुन चौहान को शील्ड दी गई। रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि क्रिकेट ग्रामीण क्षेत्रों में खेला जाने वाला सबसे पसंदीदा खेल है। इससे युवाओं का शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। इस दौरान नीरज खरवार, नीरज सिंह, शुभम सिंह, गौरव सिंह, सत्यम सिंह, दीपक, मोनू, छोटू, अनुज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कासिमाबाद : राजपूत क्रिकेट क्लब की ओर से महुआरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुहम्मदाबाद एवं खरुआंव बलिया के बीच खेला गया। मुहम्मदाबाद ने छह विकेट से जीत दर्जकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करती हुई खरुआंव की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुहम्मदाबाद की टीम ने 15.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के पवन 61 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। निर्णायक की भूमिका में अनुज सिंह और ताबिश रहे। मुख्य अतिथि कुलभूषण सिंह ने विजेता तथा उपविजेता टीम को पूर्व प्रधान अजय सिंह ने ट्राफी प्रदान की। इस दौरान अवनीश सिंह, मुकेश सिंह, अभिजीत सिंह, अरविंद जायसवाल, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रिंटू सिंह, राहुल प्रताप सिंह, जैकी, सिद्धांत सिंह, बंटी, गोलू सिंह, आयुष, करन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें