फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेलवा का खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के सराय शरीफ में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को ढेलवा एवं करीमाबाद के बीच खेला गया। ढेलवा ने पांच विकेट से जीत दर्जकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी करीमाबाद की टीम 89 रन पर आउट हो गई। जवाब में ढेलवा की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव ने विजेता तथा उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार तथा कप देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ दि सिरीज आशीष कुमार को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमो ने भाग लिया था। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोपाल राय, मनोज बिंद, अशोक दूबे, अनूप गुप्ता, बसंत बिंद, दिनेश कुमार, रोहित, अनुराग शर्मा, रामनिवास, मदन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें