शेर सिंह राणा को महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास की कार्यकारिणी की तरफ से स्मृति चिन्ह भ?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। महाराजा प्रताप क्षत्रिय सेवा न्याय तुलसीसागर स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित खिचड़ी महोत्सव में महासभा, श्री राजपूत करणीसेना ने शेर सिंह राणा का स्वागत किया। न्यास के महामंत्री डा. डीपी सिंह ने बताया कि पूर्वांचल से 700 आगंतुक एवं 300 न्यास के आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि दुष्यंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा दिल्ली, अरविंद कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट एवं प्रो. हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति छपरा विश्वविद्यालय रहे। अध्यक्षता उदय नारायण सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने समाज की एवं आम जनमानस की सेवा करने को क्षत्रियों का मुख्य धर्म बताया। दस चुनिंदा व्यक्तियों आशुतोष उर्फ आशू, परीक्षित सिंह, सानंद सिंह, राजकुमारसिंह, नीलू सिंह, वेद प्रकाश सिंह, डा. स्वतंत्र सिंह, डा. वरूण नागवंशी एवं विकास सिंह तथा निशांत सिंह को क्षत्रिय गौरव सम्मान से नवाजा गया। अंत में दो संस्थापक सदस्यों बच्चन सिंह एवं रामअवध सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिवक्ता रामाश्रय सिंह, अधिवक्ता रामपूजन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।