फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कालेज, फैजाबाद, गोरखपुर और वाराणसी जीते

Tue, 27 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम में सब जूनियर बालिकाओं की राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो पालियों में आठ मैच खेले गए।
विज्ञापन


इसमें स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, फैजाबाद मंडल, गोरखपुर मंडल और वाराणसी मंडल ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
पहली पाली में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और मेरठ मंडल के बीच मैच खेला गया।

 इसमें सीधे सेट में 25-3, 25-8 से स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर विजयी रहा। फैजाबाद मंडल ने सीधे मुकाबले में मिर्जापुर को 25-12, 25-4, गोरखपुर मंडल ने मुरादाबाद को 25-18, 25-16 तथा वाराणसी मंडल ने सहारनपुर को 25-4 एवं 25-7 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


 दूसरी पाली में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने बरेली को 25-5, 25-4, गोरखपुर मंडल ने दिलचस्प मुकाबले में इलाहाबाद को 25-14, 28-30 और  25-12 से हराया। इसके अलावा फैजाबाद मंडल ने आगरा को 25-13, 25-9 एवं वाराणसी मंडल ने लखनऊ को 25-11 एवं 25-13 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मैच के निर्णायक के रूप में रामशिरोमणि सिंह, संकठा सिंह, विनय कुमार सिंह, जहरुल्ला खां, दिनेश सिंह, राजेश प्रताप सिंह एवं सीपी सिंह उपस्थित थे।
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें