फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज रफ्तार स्कूल वाहन खाई में पलटा, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सजना गांव के पेट्रोल पंप एवं कोल्ड स्टोर के बीच में 22 छात्र- छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। चालक घटना स्थल से फरार हो गया। हादसे में छह छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार कराया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मिर्जाबाद स्थित एक विद्यालय की संचालित मैजिक वाहन प्रतिदिन की तरह बच्चों को लाने के लिए लोहारपुर गांव पहुंची। वहां से करीब 22 छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुई। सुबह करीब नौ बजे सजना गांव के पेट्रोल पंप एवं कोल्ड स्टोर के बीच दाहिने तरफ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना के बाद चीख- पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। हादसे में छात्र अश्वनी कुमार (12) को सिर में चोट आई, आदित्य कुमार सिंह (12) के दाहिने पैर व कमर में, अमृता (8) को सिर में, शिवम (8) बाएं पैर में, सनेहा (9) को पैर में, आंचल (9), अनुष्का (8) को पैर में चोट आई। जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई। अभिभावक मुकेश यादव ने बताया कि मैजिक से प्रतिदिन 32 छात्र छत्राओं को विद्यालय ले जाया जाता है। संयोग था कि 22 ही छात्र- छात्राएं सवार थीं। संयोग रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। चालक फरार है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें