फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनिया तहसील परिसर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता को क्षेत्रिय जनसमस्याओं, प्रशासनिक अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और विद्यालयों के विलय को रोकने संबंधी मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जखनिया के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि जखनिया ही नहीं, पूरे जिले के सभी पुलिस थानों व तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। फरियादी महीनों चक्कर लगाते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। सपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारती ने कहा कि शासन-प्रशासन की नाक के नीचे भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। इसपर सभी मूकदर्शक बने हुए हैं।
तहसील परिसर के सामने ही सड़क की स्थिति बदतर है, जो सरकार की विकास योजनाओं की पोल खोल रही है। सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के बच्चों की शिक्षा छीनने पर आमादा है। विद्यालयों का जबरन विलय कर शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया जा रहा है।
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार केवल कागजों पर विकास दर्शा रही है। जल जीवन मिशन, स्वच्छता अभियान, मनरेगा जैसी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है और कानून-व्यवस्था ठप हो चुकी है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गरीब राम, आजाद कनौजिया, संतोष यादव, विनीत कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें