फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की घटना को लेकर सपा ने सरकार को लिया आड़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ककी ी बैठक में आगरा जिले के जगनेर में खनन माफियाओं द्वारा एसडीएम एवं पुलिस बल पर हमला करने की घटना पर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में अपराधी, माफिया बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। अपराधियों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का जरा भी खौफ नहीं है। उन्होंने कानपुर में अपराधियों द्वारा आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस अपराधियों के खौफ में है। योगी राज में पुलिस को खुद अपनी जान के लाले पड़े हैं। अखिलेश के राज को जंगलराज बताकर प्रदेश की जनता का विश्वास अर्जित कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार प्रदेश पर शासन करने का अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है। योगीजी में अगर जरा भी नैतिकता हो तो उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बैठक में निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, ताहिर हुसैन, आशा यादव, संगीता यादव, रामप्रताप यादव, आजाद राय, रामाशीष यादव, रामनगीना यादव, गोपालजी श्रीवास्तव, कन्हैया यादव, रामविलास यादव, लल्लन यादव, शिवम विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें